नयापुरा स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर से बुधवार शाम भगवान बुद्धेश्वर महादेव शहरवासियों को दर्शन देने के लिए शाम 7 बजे ढोल-ढमाकों के साथ निकले। सवारी में डांडिया खेलने वाले युवकों को टोली इस बार नहीं थी। आरती के साथ ही ट्राॅली में विराजित भगवान भोलेनाथ नयापुरा, नृसिंह मंदिर चौक, गांधी चौक, दिगंबर जैन मंदिर तक पहुंचे और वहीं से वापस मंदिर पहुंचे। हर बार सवारी करीब 4 किमी तक निकलती है, जो इस बार नियमों के चलते डेढ़ किमी तक ही निकली। संस्था अध्यक्ष बद्री पटेल व अशोक पहलवान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही शामिल सदस्यों ने चेहरे पर मास्क लगाए। साथ ही हर साल पूरे शहर में 5 घंटे घूमने वाली सवारी डेढ़ घंटे में ही लौट आई। डाबरीचौक, जूनाशहर, जयस्तंभ और सिनेमा रोड पर भक्त दर्शन के लिए भोले बाबा का इंतजार करते रह गए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.