पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीधी जिले के पटना-शारदा गांव में बाणसागर बांध की नहर में यात्री बस गिरने से हुई यात्रियों की मौत के बावजूद नगर में बेलगाम दौड़ती खटारा और ओवर लोडिंग बसों का सफर जारी है। गुरुवार को नगर की सड़कों न सिर्फ ओवर लोडिंग बसें, बल्कि छोटे सवारी वाहन भी क्षमता से अधिक संख्या में यात्रियों को बैठाकर सफर कराते नजर आए।
पुराना बस स्टैंड चौराहा पर गुरुवार दोपहर बसें कम नजर आई लेकिन महिदपुर आैर उज्जैन से होकर आई बसों में नजारा यह था कि इनमें 32 सीट की क्षमता होने के बावजूद 40 से अधिक सवारियां भरी हुई थीं। वहीं एक बस तो ऐसी भी थी, जिसे देखकर ही उसकी जर्जर स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता था। इसके बावजूद न तो गुरुवार को नगर में कहीं बसों की जांच हुई और न इनकी फिटनेस जांची गई।
नियमित रूप से जांच नहीं होने का फायदा उठाकर ही बस ऑपरेटर मनमाने तरीके से यात्रियों को बैठाते हुए उन्हें खतरों का सफर कराते हैं। वहीं नगर के आसपास छोटे सवारी वाहन भी आसपास के गांवों में यात्रियों को सफर करवाते हैं। जिनमें 8-10 यात्रियों की क्षमता के विपरीत 17 से 18 सवारियां तक बैठा ली जाती हैं। इन सवारियों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल होते हैं। गुरुवार को भी एक ऐसा ही ओवर लोडिंग सवारी वाहन नजर आया।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.