पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसानों के समर्थन में संयुक्त राष्ट्रीय किसान माेर्चा के नेतृत्व में विभिन्न संगठनाें द्वारा शनिवार दाेपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्टेट हाईवे-17 पर चक्काजाम किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से धरना और चक्काजाम के बाद युवाओं द्वारा बाइक से तेज हाॅर्न बजाते हुए केंद्र सरकार काे जगाने का प्रयास किया गया।
दाेपहर 12 बजे राष्ट्रीय किसान माेर्चा के कार्यकर्ता हाथाें में ध्वज लेकर पहुंचे। उन्होंने महिदपुर राेड पर धरना दिया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर रखा था। महिदपुर राेड की एक पट्टी काे पूरी तरह बंद कर दाे घंटे तक युवा, किसान और कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। दाेपहर 2 बजे स्टेट हाईवे-17 पर वाहनों काे राेका गया, जाे सांकेतिक प्रदर्शन था और 5 मिनट में कार्यकर्ता वापस हट गए। जिसके बाद हाॅर्न बजाकर आंदाेलन काे समाप्त किया गया।
इस दाैरान कृषि कानून काे वापस लेने और ईवीएम का उपयाेग बंद करने की मांग की गई। इस दाैरान राष्ट्रीय किसान मोर्चा तहसील अध्यक्ष परमानंद राठौड़, उपाध्यक्ष पूनमचंद्र बौद्ध, भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष दुर्गेश चौहान, सलमान शाह, बहुजन क्रांति मोर्चा तहसील अध्यक्ष अशोक चौहान, बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार, रघुनाथ बौद्ध, राधेश्याम बौद्ध, जुझारलाल वर्मा, पीरूलाल चौहान माैजूद थे।
तीन थानाें का लगा पुलिस बल
आंदाेलन काे लेकर मंडी थाना, बिरलाग्राम थाना अाैर उन्हेल पुलिस थाने से बल आया था। एसडीएम आशुताेष गाेस्वामी, सीएसपी मनाेज रत्नाकर, प्रभारी तहसीलदार आरके गुहा, मंडी थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा, बिरलाग्राम थाना प्रभारी हेमंत सिंह जादाैन, नायब तहसीलदार सलाेनी पटवा सहित अन्य अधिकारी माैके पर माैजूद थे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.