पिछले दो दिन से बादल छाने और बूंदाबांदी होने के बाद रविवार को मौसम पूरी तरह खुल गया। इस कारण अब गर्मी का असर भी बढ़ गया है। बीते 24 घंटों के भीतर दिन के तापमान में वृद्धि होने के कारण गर्मी के साथ ही उमस भी बढ़ गई है। नगर में रविवार को करीब 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। तेज हवा चलने के बाद भी दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे भीषण गर्मी बनी रही। रात में भी गर्मी और उमस से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। शनिवार-रविवार की रात तापमान में एक डिग्री की गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद पूरी रात भारी उमस से लोग जूझते रहे। शनिवार-रविवार की रात न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार को मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इससे अगले 24 घंटों के भीतर दिन और रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.