नागदा दो दिनों लगातार शीतलहर की चपेट में है। सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शहर में रविवार सुबह 5 बजे से दोपहर 11 बजे तक घना कोहरा छाया रहा।
कोहरा इस कदर घना रहा कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रही। शनिवार का तापमान अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरपी गुप्त के अनुसार उत्तर भारत की ओर से आने वाली सर्द हवाओं से उज्जैन जिले से सटे तहसीलों में शीत लहर का प्रकोप जारी है।
आने वाले दो दिनों तक कोहारे की स्थिति बनेगी। मावठा गिरेगा या नहीं इसकी फॉरकास्टिंग भोपाल से की जा रही है। अंचल में मावठा गिरने की आशंका है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.