खेलो इंडिया यूथ गेम्स में महाराष्ट्र के खिलाड़ियों का दबदबा:लगाई पदकों की झड़ी 5 पदक अपने नाम किए. विवाद के बाद कुछ देर के लिए खेल रुका

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

उज्जैन में आयोजित हो रही है खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंतर्गत योगासन प्रतियोगिता में तीसरे एवं निर्णायक दिन महाराष्ट्र ने स्वर्ण,रजत और कांस्य पदक अपने नाम किये। पुरे इवेंट में महाराष्ट्र का दबदबा रहा। इस बीच खेलो इंडिया इवेंट में परिणाम को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

खेलो इंडिया इवेंट का दूसरे दिन महाराष्ट्र के खिलाड़ियों के नाम रहा। फ़ायनल मुकाबलों में योग खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दौरान सांस ऊपर नीचे होने वाले मैच देखने को मिले। छोटे छोटे बच्चो का योग देखकर हर कोई हैरान था। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दर्शकों ने ताली बजाकर योग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गुरुवार को हुए चार इवेंट ट्रेडिशनल योग ,आर्टिस्टिक सिंगल ,आर्टिस्टिक पेयर ,रिदमिक पेयर में मेडल तालिका जब सामने आए तो महाराष्ट्र के खिलाड़ियों दबदबा सभी इवेंट में देखने को प्राप्त हुआ । खेलो इंडिया यूथ गेम्स योगासन कॉम्पिटिशन मैनेजर (रिटा.आईजी पुलिस) वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि अभी प्रतियोगिता निरन्तर जारी है । जानकारी मध्यप्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ.मिलिन्द्र त्रिपाठी ने प्रदान की।

आर्टिस्टिक सिंगल गर्ल्स विजेता
आर्टिस्टिक सिंगल गर्ल्स विजेता

परिणाम के दौरान विवाद

आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग ,ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग में महाराष्ट्र के उम्दा प्रदर्शन के बाद जैसे ही रिदमिक पेयर का परिणाम आया जो की महाराष्ट्र के पक्ष में नहीं था इसको लेकर वंहा से आई टीम और उनके सदस्यों ने विवाद खड़ा कर दिया और परिणाम बदलने की मांग करने लगे। हालांकि किसी भी टीम को अधिकार है कि 500 रुपए भरकर प्रोटेस्ट कर सकते है। अब कमेटी तय करेगी विवाद के बाद परिणाम को।

अभी तक प्राप्त परिणामों के अनुसार

ट्रेडिशनल योगासन बालक वर्ग -

स्वर्ण पदक - सुमित बंडल महाराष्ट्र (पाइंट 62.58)

रजत पदक - अभिनेष कुमार तमिलनाडु (पाइंट 62.17)

कांस्य पदक - स्वराज फिसके महाराष्ट्र (पाइंट 62.09 )

आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग -

स्वर्ण पदक - रुद्राक्षी भावे महाराष्ट्र (पाइंट 137.31)

रजत पदक - निरल वाडेकर महाराष्ट्र (पाइंट 136.33 )

कांस्य पदक - स्वरा गुर्जर महाराष्ट्र (पाइंट 132.98)