फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडणेकर महाकाल की शरण में:बाबा महाकाल के आशीर्वाद के बाद गणेश मंदिर में मत्था टेका

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडणेकर महाकाल आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची इस दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ नंदी हॉल से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए देश दुनिया से न सिर्फ आम भक्त, बल्कि कई बड़े राजनेता और फिल्म जगत से अभिनेता आए दिन भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में शनिवार शाम को बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भूमि पेडणेकर ने महाकाल भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मुम्बई से आये उनके कुछ साथियों ने भी महाकाल के दर्शन किये। भूमि बेहद साधारण वेश भूषा में मंदिर पहुंची उन्हें कोई पहचान नहीं ले इसके लिए उन्होंने पुरे समय अपने सिर को कवर करके रखा। महाकाल मंदिर में पंडित शिवम व्यास और लड्डू गुरु ने नंदी हाल से भूमि के दर्शन करवाए। भूमि ने महाकाल मंदिर के दर्शन के बाद परिसर में स्थित भगवान गणेश के भी दर्शन किए।

भगवान महाकाल के दर्शन करते हुए
भगवान महाकाल के दर्शन करते हुए

भूमि पेडणेकर की कई फिल्में फ्लोर पर

भूमि पेडणेकर की कई फिल्मे आने वाली है और कई फिल्म पाइप लाइन में है। जो फिल्मे जल्द ही रिलीज होने वाली है उनमें मेरे हस्बैंड की बीवी ​​​​​​,अफवाह, द लेडी किलर,भीड़, भक्षक ,तख़्त जैसी फिल्मे आने वाले समय में रिलीज होगी।