पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
तस्वीरों में खिलखिलाती कांग्रेस नेत्रियों की यह तस्वीर आगर रोड नाके की है। शनिवार को यहां केंद्र सरकार के कृषि बिल और बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस ने सांकेतिक धरना व चक्काजाम आंदोलन किया। दावा यह कि किसानों और जनता पर अत्याचार हो रहा है।
महंगाई से घर का बजट गृहस्थी का ढांचा चरमरा गया है। मगर इतने संवेदनशील मुद्दे पर सरकार काे घेरने सड़कों पर निकले कांग्रेसियों के लिए यह आंदोलन नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए पिकनिक मनाने जैसा था। रास्ता बंद होने से लोग परेशान हो रहे थे। और इधर सड़क पर चूल्हा फूंककर रोटी बना रही कांग्रेस नेत्रियां खिलखिला रही थी। पत्थर पर चटनी भी पीसी गई। यह करके किसानों की स्थिति औैर गृहिणी की बेबसी की तस्वीर उकेरी तो गई, मगर महंगाई के कारण चटनी-रोटी खाने की मजबूरी का कांग्रेस नेत्रियों ने इस तरह मखौल बनाया कि इन्हें देखने वाले सड़कों पर फंसे लोग यह कहने से बाज नहीं आए कि यह हमारे दर्द पर मरहम नहीं, सियासी नौटंकी है।
भोजन बनाया लेकिन एक निवाला भी नहीं खाया
सड़क पर चूल्हा बनाकर एक आम परिवार का भोजन बनाने वाली कांग्रेस नेत्रियां चूल्हे पर बनी रोटी का एक निवाला भी पत्थर पर पीसी चटनी के साथ नहीं खा सकीं। मीडिया के कैमरों में कैद होने की होड़ ने गंभीर मुद्दे पर खड़े आंदोलन की जमीन को धुंधला दिया।
डेढ़ घंटे में चक्काजाम खत्म, पुलिस ने रूट डायवर्ट किया
जिला कांग्रेस के आह्वान पर लगभग डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कर दिया गया। कांग्रेस पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने कहा गैस सिलेंडर के दाम रोज बढ़ रहे हैं। घर का चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है इसलिए सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटियां सेंकी गईं। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए यातायात मार्ग परिवर्तित किए गए थे। कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी ने बताया आगर रोड स्थित सोया चौपाल के पास और देवास रोड पर चंदेसरा गांव के पास सड़क जाम की गई है। एसपी सत्येंद्र शुक्ला ने बताया प्रदर्शन को देखते हुए यातायात डायवर्ट कर दिया गया है। प्रदर्शन में विधायक रामलाल मालवीय, जिला अध्यक्ष महेश सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष कमल पटेल, बटुकशंकर जोशी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
देवास रोड पर 45 मिनट बैठे रहे किसान, बोले- कृषि विरोधी तीन काले कानूनों को वापस लें
केंद्र सरकार तीनों कृषि विरोधी काले कानूनों को वापस लेने के आदेश जारी करें। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर स्थायी कानून बनाएं। इन्हीं मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन, राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ और किसान एकता संघ के पदाधिकारी ने शनिवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले देवास रोड स्थित चंदेसरा में प्रदर्शन किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन 45 मिनट तक चला। किसानों ने कहा संसद में पारित कृषि कानून जो देश के किसानों से एकदम खिलाफ है, इसे किसान कृषि विरोध मानते हैं।
एम्बुलेंस के लिए रास्ता छोड़ा
किसानों ने चंदेसरा गांव के सामने मुख्य मार्ग पर धरना दिया था। पुलिस ने धरना स्थल के दोनों तरफ बेरिकेडिंग की थी। यहां बड़े-छोटे सभी प्रकार के वाहनों को रोक रहे थे। बीच में किसान सभा कर रहे थे। इसी बीच आने वाली एम्बुलेंस और वाहन पर सवार महिलाओं को किसानों ने निकलने के लिए रास्ता छोड़ा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.