कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद भोपाल और इंदौर के बाद अब उज्जैन भी पहुंच गया है। असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की है। गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर हिजाब को लेकर विवादित पोस्टर चिपका दिया। इसमें गंदे शब्दों में कमेंट किया गया है। नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा है।
घटना की जानकारी मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक पोस्टर बुधवार-गुरुवार की देर रात चिपकाया गया है। पुलिस ने तुरंत पोस्टर जब्त करके अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवादित पोस्टर को मॉर्निंग वॉक करने वाले राहगीरों ने देखा। इसके बाद पोस्टर की खबर हर तरफ फैल गई।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है।अज्ञात के विरुद्ध धारा 294,505 व अन्य में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.