बुधवार भस्म आरती दर्शन:बाबा महाकाल का भगवान गणेश के रूप में मनमोहक श्रृंगार

उज्जैन2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के 4 बजे पट खोलने के पश्चात भस्म आरती में भगवान महाकाल का जल से अभिषेक हुआ। मंत्रोच्चार के साथ दूध, दही, घी, शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भांग, चंदन, सूखे मेवे, सिंदूर, आभूषण से भगवान गणेश के रूप में मनमोहक श्रृंगार अर्पित किया गया।

मस्तक पर त्रिपुण्ड और त्रिनेत्र, शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।