उज्जैन में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात सबसे ज्यादा सर्द रही। रात का पारा 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने पाला पड़ने की आशंका जताई है। मंगलवार की रात का पारा 8.4 और दिन का 16 डिग्री था। एकाएक 12 डिग्री तापमान गिरने से पाला पड़ने की आशंका है। इसके पहले 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर और 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच सक्रिय है। साथ ही दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी कोंकण क्षेत्र में अन्य चक्रवात सक्रिय है। इसके प्रभाव से दिन के साथ रात भी सबसे ठंडी रही। आने वाले तीन दिन इसी तरह का मौसम रह सकता है।
इसलिए पाला पड़ने की आशंका
बुधवार को आकाश पूरी तरह से साफ है। हवा में 88% नमी है। इसके साथ ही यदि शाम को हवा में तापमान ज्यादा-कम हो और जमीन का तापमान शून्य या इससे कम हो जाए, ऐसी स्थिति में हवा में मौजूद नमी जल वाष्प संघनीकृत होकर ठोस अवस्था में (बर्फ) बदल जाती है। साथ ही पौधों की पत्तियों में मौजूद जल संघनित होकर बर्फ के कण के रूप में परिवर्तित हो जाते हैं, जिससे पत्तियों की कोशिका भित्ति क्षतिग्रस्त हो जाती है।
ऐसे गिर रहा रात का पारा
दिनांक | तापमान |
1 जनवरी | 11 |
2 जनवरी | 12 |
3 जनवरी | 12.5 |
4 जनवरी | 18 |
5 जनवरी | 15 |
6 जनवरी | 16.4 |
7 जनवरी | 14.5 |
8 जनवरी | 15.2 |
9 जनवरी | 13 |
10 जनवरी | 9.5 |
11 जनवरी | 8.4 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.