पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मकर संक्रांति के बाद दिन का दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही रात का पारा भी चढ़ने लगा है। बुधवार-गुरुवार रात से इसमें बदलाव आया है। गुरुवार को दिन में धूप के साथ सर्द हवा भी चली। अलसुबह हल्का कोहरा रहा।
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में दिन और रात के तापमान में 22 डिग्री का अंतर रहा।
मौसम विभाग भोपाल के विशेषज्ञ एचएस पांड्ये के अनुसार हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर बांग्लादेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं, जबकि दक्षिणी गुजरात में अन्य चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। शुक्रवार से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों के प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.