पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नाम- आकाश उर्फ बड़ा। पिता- ओमप्रकाश मराठा। पता- त्रिवेदी कॉलोनी। थाना- पंवासा। उम्र- 21 साल। अपराध दर्ज- 30, वर्तमान पता- जेल। यह प्रोफाइल गुंडे आकाश की है।
पुलिस ने गुरुवार को पंवासा थाना क्षेत्र के त्रिवेदी कॉलोनी में गुंडे आकाश उर्फ बड़ा पिता ओमप्रकाश मराठा के मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त करवा दिया। पुलिस और नगर निगम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। आकाश के खिलाफ उसकी उम्र से भी ज्यादा अपराध दर्ज हैं। उस पर माधव नगर, चिमनगंज मंडी और पंवासा थाने में 30 केस दर्ज हैं। इसमें मारपीट, रास्ता रोककर गाली-गलौज करना, तोड़फोड़, घर में घुसकर लड़ाई करना, आर्म्स एक्ट शामिल है। मकान का ढहाने की नोटिस उसके परिजनों को पहले ही दी जा चुकी थी।
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि आकाश के खिलाफ तीन बार रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। वह आदतन अपराधी है। क्षेत्र में उसकी छवि गुंडे की है। उसके नाम से लोगों में खौफ रहता है। उसके आतंक के डर से लोग थाने में शिकायत करने नहीं जाते। वर्ष 2016 में उस पर पहला केस चिमनगंज मंडी थाने में दर्ज हुआ था। उसके बाद से वह आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। फिलहाल, वह इस समय रासुका में जेल में बंद है।
पंवासा थाना क्षेत्र के त्रिवेदी कॉलोनी में उसने गुंडागर्दी के बल पर नगर निगम की भूमि पर कब्जा करके अवैध निर्माण किया था। गुरुवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग और पुलिस की मौजूदगी में मकान के अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.