उज्जैन। ठंड के सीजन में न्यूनतम तापमान में तीसरी बार सबसे कम 6 डिग्री तापमान २ फरवरी को रहा है। 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि इसके 15 दिन पहले 16 जनवरी को भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंचा था। वहीं दिन के बादल छंटने के बाद 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
ठंड के सीजन में तीसरी बार रात के तापमान में गिरावट 2 फरवरी को दर्ज की गई है। वेधशाला में तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। हालांकि इसके पहले 16 जनवरी को 6 डिग्री और उसके 1 सप्ताह पूर्व 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अभी तक के ठंड के सीजन में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे नही पहुंचा है। वहीं इस सीजन में अधिकतम तापमान 26 जनवरी को 18.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके अलावा अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे नहीं गया। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
एक सप्ताह के दौरान तापमान का उतार-चढ़ाव-
न्यूनतम अधिकतम
26 जनवरी 13.5 18.5
27 जनवरी 15.0 21.0
28 जनवरी 11.8 28.8
29 जनवरी 14.6 29.2
30 जनवरी 13.5 22.0
31 जनवरी 12.0 23.0
1 फरवरी 11.0 24.0
2 फरवरी 6.0 27.2
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.