विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान श्री महाकालेश्वर को ठंडे जल से महाकाल को स्नान कराया गया। मंत्र उच्चार के साथ दूध,दही ,घी ,शक़्कर ताजे फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। भांग,चन्दन,सूखे मेवे, सिंदूर आभूषण से मनमोहक श्रृंगार किया गया।
मस्तक पर भांग का से श्रृंगार ,सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुण्डमाला और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.