पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्र सरकार के दल ने शनिवार को महाकाल ओवरब्रिज और चारधाम रोड चौड़ीकरण स्थल का अवलोकन किया। केंद्रीय शहरी मंत्रालय के अर्बन प्लानर्स की टीम स्मार्ट सिटी के विशेषज्ञों के साथ सुबह ब्रिज पर पहुंची। इस ब्रिज की दो भुजाओं का चौड़ीकरण करने का प्रस्ताव है।
चारधाम से त्रिवेणी संग्रहालय वाले मार्ग का भी चौड़ीकरण होना है। स्मार्ट सिटी कंपनी महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण में यह काम करेगी। केंद्रीय दल शुक्रवार को शहर आया था। टीम ने स्मार्ट सिटी सीईओ जितेंद्रसिंह चौहान के साथ महाकाल क्षेत्र की योजनाओं का मौका पर अवलोकन किया था। उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार योजनाओं की समीक्षा भी की थी।
शनिवार को भी दल ने कुछ स्थानों का भ्रमण करने के बाद मेला कार्यालय में स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय दल ने कहा है कि क्विक विन के कामों की शुरुआत की जाए और समय सीमा में उन्हें पूरा भी कराएं। इससे प्रोजेक्ट के तहत केंद्र सरकार से स्वीकृत राशि की अगली किस्त दी जा सके।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.