पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए गुरुवार सुबह गुजरात के राजकोट के गोंडल से साध्वी दुर्गागिरि पहुंचीं। वह हाथ में जलता दीपक लेकर 25 दिनों में 800 किमी की पैदल यात्रा कर उज्जैन पहुंची हैं। उनकी अनुयायी निर्मला बेन पटेल ने बताया कि साध्वी जी बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। संकल्प लिया था कि जब देश में कोरोना खत्म हो जाएगा तो वह पैदल ही महाकाल के दर्शन करने आएंगी।
पीछे-पीछे भक्त कार लेकर चल रहे थे
पैदल यात्रा के दौरान उनके पीछे -पीछे कार से भक्त चल रहे थे। ताकि कोई परेशानी आए तो तुरंत मदद मुहैया कराई जा सके। 25 दिनों तक पैदल चलने के बाद गुरुवार सुबह साध्वी उज्जैन पहुंचीं। हाथ में जलता हुआ दीपक लिए। निर्मला बेन की मानें तो जब से यात्रा शुरू हुई तब से दीपक जल रहा है। एक बार भी बुझा नहीं। रात में भी चलने का क्रम जारी रहता। मंदिर पहुंचने पर उनके कपड़े मैले हो चुके थे।
संकल्प था-दर्शन के बाद ही होगा स्नान-ध्यान
चेहरा देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे कई दिनों से स्नान नहीं किया हो। यह उनका संकल्प था। महाकाल के दर्शन के बाद ही स्नान-ध्यान होगा। साध्वी की भक्त निर्मला बेन पटेल ने बताया कि साध्वी जी ने संकल्प लिया था कि देश से कोरोना बीमारी जब खत्म हो जाएगी तो वह पैदल ही अपने आराध्य बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगी।
अब देश में कोरोना खत्म हो गया है। इसलिए संकल्प पूरा करने के लिए वह पैदल ही निकली हैं। कोरोना महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए सौराष्ट्र के राजकोट के गोंडल से ज्योति जलाकर आए हैं। साध्वी जी का यही संकल्प है कि लोग खुशी से रहें। विश्व से कोरोना महामारी खत्म हो। बीमारी दूर भाग जाए।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.