शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को उज्जैन में उसी के रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया। यह महिला जिला अस्पताल के महिला कैदी वार्ड में भर्ती थी। पुलिस को चकमा देकर बाथरूम की खिड़की तोड़कर 12 फरवरी को भाग गई थी। पुलिस तभी से इसे ढूंढ़ रही थी।
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि हमें मुखबिरों से इस संबंध में सूचना मिली थी कि महिला विराट नगर में रिश्तेदार के यहां रह रही है। नागझिरी निवासी इस महिला ने राजस्थान के एक परिवार से शादी कराने के नाम पर लाखों रुपए ले लिए थे। इसने एक युवती से शादी भी करा दी थी, लेकिन कुछ ही दिन में दुल्हन जेवर व पैसा लेकर भाग गई थी।
इसे लेकर राजस्थान के युवकों ने महिला से जमकर विवाद किया और पुलिस में रिपोर्ट लिखा दी थी। पुलिस ने महिला पर धारा 420, 467 सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल में महिला ने बीमार होने का बहाना बनाकर जिला अस्पताल में भर्ती हो गई। यहां से मौका पाकर पुलिस को चकमा दिया और बाथरूम जाने का कहकर वहां की खिड़की तोड़कर भाग गई। मामले में महिला कैदी वार्ड के बाहर ड्यूटी दे रहे जवानों को सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही आरोपी महिला की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित कर दिया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.