पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नागझिरी क्षेत्र से कांग्रेस के निवर्तमान पार्षद हिम्मत देवड़ा के भतीजे अशोक देवड़ा ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के किचन में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
नागझिरी पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे अशोक के फांसी लगाने की खबर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किचन में साड़ी के फंदे से शव लटका है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। घर में दो छोटे बच्चे खेल रहे थे। जिसमें एक अशोक की बेटी और दूसरा भतीजा था। अशोक के पिता नगर निगम में कर्मचारी हैं और वह ड्यूटी पर थे। पत्नी रतलाम मायके गई हैं और अशोक बुधवार को ही ससुराल से लौटा था। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। घटना को लेकर परिजन भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
पॉजिटिव- कहीं इन्वेस्टमेंट करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.