दुर्लभ कश्यप गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। वे एक-दूसरे से संपर्क कर अपराधों के साथ तस्करी भी कर रहे हैं। महाकाल पुलिस ने ऐसे ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक भी बरामद की है। पुलिस ने कहा कि युवक दुर्लभ कश्यप गैंग के ग्रुप KKC का एक्टिव मेंबर है।
जब्त किये गए पावडर की कीमत 19 हजार रुपए बताई जा रही है। सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बातया कि हरिफाटक ओवरब्रिज के नीचे कब्रस्तान के गेट के पास से युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास स्मैक पावडर के टोकन थे।
पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से 95 पुड़िया बरामद की गई। युवक पर एनडीपीएस एक्ट धारा 8/21 के तहत केस दर्ज कर लिया गया।
ये कहा पुलिस ने –
उक्त आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से KKC ग्रुप/दुर्लभ कश्यप गैंग से जुड़े हुए हैं। ऐसे आरोपियों पर पुलिस सख्ती कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने कहा
- इस तरह के किसी भी ग्रुप में यदि आप जुड़े हों तो तुरंत हट जाएं।
- कोई भी इस प्रकार के ग्रुप पर सोशल मीडिया (यूट्यूब, फेसबुक ,इंस्टाग्राम, टि्वटर) आदि पर सब्सक्राइब/फॉलो/लाइक/कमेंट न करें।
- इस प्रकार की किसी भी पोस्ट को अपने अकाउंट पर शेयर/फॉरवर्ड ना करें।
- सायबर सेल उज्जैन द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जो भी लोग इस तरह के ग्रुप से जुड़े पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावेगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.