पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दो दिन से 14.8 डिग्री तक पहुंच चुका रात का पारा एक बार फिर लुढ़कना शुरू हो गया है। शनिवार को मौसम का मिजाज बदला तो ठंड ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। वहीं शुक्रवार की तुलना में शनिवार का दिन भी ठंडा रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार की रात से ही ठंडी हवा से लोगों ने गर्म ऊनी कपड़े पहने हुए नजर आए। इस दौरान हवा भी तेज चलती रही। इससे रात होते-होते तापमान 10 डिग्री के नीचे लुढ़ककर 9.2 डिग्री तक आ गया। उल्लेखनीय है कि फरवरी की शुरुआत से ही मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शुरुआत में जहां दिन का तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था तो इन पांच दिनों में न्यूनतम तापमान भी 14.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में बार-बार बदलाव की वजह से लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। खासकर अंचल में सर्दी और जुकाम के मामले बढ़ रहे हैं।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.