पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा शनिवार को जिले से होते हुए कुछ देर के लिए अकोदिया में रुके। यहां पूर्व विधायक जसवंतसिंह हाड़ा द्वारा किए गए स्वागत अवसर पर उन्होंने उज्जैन में धार्मिक यात्रा पर हुए पथराव को लेकर विवादित बयान दिया। शर्मा ने कहा- धार्मिक यात्राओं पर पथराव करने वालों के आशियाने जमींदोज कर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
उज्जैन में धार्मिक रैली में की गई पत्थरबाजी पर बोलते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा जिस स्थान से पत्थर बरसे, उन्हें सरकार को अधिग्रहित करना चाहिए, कानून बनाने पर विचार करें। घटना को अंजाम देने वालों के घरों को जमींदोज किए जाने के लिए शासन को बधाई।
धार्मिक यात्रा पर हमला करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा। कांग्रेस कश्मीर के पत्थरबाजों का भी समर्थन करती थी। अब वहां भी पत्थरबाजी बंद है। मध्यप्रदेश में इस तरह की घटनाओं को सख्ती से निपटा जाएगा। जिन धार्मिक स्थलों से बरातों, धार्मिक यात्राओं, रैलियों पर पत्थरबाजी की जाती है। ऐसे स्थलों का शासन द्वारा अधिग्रहण करने के कानून पर विचार किया जाना चाहिए।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.