पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर की सब्जी मंडी में आज आलू में तेजी देखी गई। शनिवार की नीलामी में 800 कट्टे की आवक के साथ पुखराज आलू की किस्म 14 रुपए किलो में बिकी। हालांकि अभी सोना चिप्स मंडी में आना बाकी है, जो सीजन में सबसे ज्यादा बिकता है।
वहीं शुक्रवार को 9 हजार रुपए बिकने वाला लहसुन शनिवार काे 8000 रुपए किलो बिका। हालांकि सुपर माल की क्वालिटी कम रही। इस कारण लहसुन के दाम कम थे। कुल आवक 300 कट्टे ही रही। वहीं प्याज की आवक 7000 कट्टे की रही।
प्याज 31 रुपए किलो तक नीलाम हुआ। इसमें नेफेड प्याज की आवक भी आई। शनिवार को बूंदाबांदी हुई। इस कारण व्यापारियों द्वारा किसानों से खरीदा हुआ माल भीग गया। इसके बाद बरसाती डालकर खरीदी हुई। सप्लाई के लिए ट्रकों में त्रिपाल का उपयोग कर माल सप्लाई किया गया।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.