पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पिछले चार-पांच दिनों से शहर का मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। गुरुवार भौर होते ही कोहरा पड़ने लगा। दिन चढ़ने के साथ कोहरे की चादर घनी होती चली गई। सुबह 7 से 8 बजे तक इतनी धुंध चढ़ गई कि सड़कों पर दृश्यता का नजारा सिर्फ 50 मीटर ही रह गई। इधर, मौसम केंद्र के अनुसार आज से दो दिनों तक बारिश के आसार भी बने हुए हैं।
मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनाेतिया के अनुसार गुरुवार को अधिकतम पारा 25.2 तथा न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के अनुसार सुबह 7 से दोपहर 4 बजे तक हल्की बारिश 1 से 2 मिलीमीटर की संभावना है। वहीं 9 जनवरी को सुबह 7 से 12 बजे तक हल्की वर्षा 1 से 3 मिलीमीटर हो सकती है। तीसरे दिन भी यानी 10 जनवरी को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। ज्ञात रहे दो दिनों तक बारिश की संभावना को देखते हुए दिन के पारे में भी गिरावट हो सकती है।
हाईवे पर दृश्यता 25 मीटर
कोहरे का असर अलसुबह हाईवे क्षेत्र में ज्यादा दिखाई दिया। होटल व्यवसायी प्रवीण शर्मा के अनुसार टुकराना जोड़ से गुजरने के दौरान 25 मीटर दूर का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। वहीं शहरी क्षेत्र में कोहरे की चादर ने 50 मीटर की दूरी तक का नजारा धुंधला कर दिया। मौसम विशेषज्ञ धनाेतिया के अनुसार माैसम साफ होने के बाद इससे भी ज्यादा घना काेहरा छा सकता है।
दोपहर बाद साफ हुआ नजारा
गुरुवार सुबह बदले मौसम में दोपहर 12 बजे तक धुंध का असर देखा गया। इसके बाद ही कोहरा छंटना शुरू हुआ। ट्रक चालक विष्णु बैरागी ने बताया कि सुबह सुबह तो कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण उन्होंने अपना वाहन होटल के पास ही खड़ा कर दिया। दोपहर 12 बजे बाद जब मौसम खुला तो आगे की यात्रा की।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.