पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महंगाई के साथ पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ते दाम को लेकर मंगलवार को महिला कांग्रेस ने स्थानीय बस स्टैंड परिसर पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर ही ईंटों का चूल्हा बनाकर खाना बनाते हुए बताया कि अब घर चलाना कितना महंगा हो गया, पास में लाल रंग का गैस सिलेंडर भी रखा और उस पर लिख दिया कि इसकी हत्या नरेंद्र मोदी ने की है। इसी अंदाज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकारी नीतियों के जनता का विरोधी बताते हुए जमकर कोसा।
लगातार बेतहाशा पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर शाजापुर जिला महिला कांग्रेस के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष स्मिता सोलंकी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गैस की टंकी पर मैं मरा नही हूँ, मेरी हत्या नरेंद्र मोदी ने की है, स्लोगन से बताया गया कि अब रसोई गैस पर खाना बनाना भी दूभर हो गया है। इस दौरान महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने चूल्हे पर रोटी बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। निरंतर नए नए कानून बनाकर आमजन को परेशान किया जा रहा है।
यह रहे मौजूद- इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह (बंटी बना), ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान, विनीत वाजपेयी, पूर्व पार्षद अकील वारसी, सलमान, इरशाद, इरशाद नागौरी उपस्थित थे। महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव व नगर पालिका अध्यक्ष शुजालपुर से रचना जैन, शुजालपुर ब्लॉक अध्यक्ष आशा मारवाड़ी, महिला प्रदेश सचिव चंचल जादौन व जिला महासचिव व पार्षद कमली जाटव शुजालपुर से उपस्थित थे। अकोदिया महिला ब्लॉक अध्यक्ष ममता अग्रवाल, जिला सचिव हनी गुप्ता, शाजापुर के पदाधिकारी शांताबाई, जिला महामंत्री पूर्व पार्षद गीताबाई जाटव, सुशीला सूर्यवंशी, रामकन्या भिलाला आदि उपस्थित थीं।
भूखमरी की ओर बढ़ रही आम जनता
कार्यकर्ताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार को कोसते हुए कहा कि आज तो नोबत यह हो गई है कि आम आदमी की थाली से भोजन गायब हो गया है और आज आमजन भूखमरी की ओर बढ़ रहा है। बेरोजगारी का तो यह आलम है कि नौजवान तो सिर्फ और सिर्फ अपने जीवन को अंधकार में देखा रहा है। आज महिला रसोई के लिए भी बढ़ते दाम को लेकर परेशान है।
पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। अगर किसी कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल र...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.