उमरिया जिले के मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र के कार्यरत मित्र गांव गांव पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे घर-घर जाकर महिलाओं को लाड़ली बहना योजना की जानकारी दे रहे हैं। फार्म भरने और जमा करने की जानकारी दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि गांव-गांव घर-घर जाकर लाड़ली बहना योजना की जानकारी प्रदान की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। इसके दायरे में आने वाली बहनों का इसका लाभ मिले। इसके लिए मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने भी जिम्मेदारी उठाई है।ग्रामीण बहनों को जानकारी देते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना परिवार की सम्मिलित वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है। योजना का लाभ नहीं मिलेगा। परिवार का सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए। सरकारी विभाग में नियुक्त परिवार के सदस्य, पेंशन प्राप्तकर्ता, 5 एकड़ से ज्यादा भूमि होने पर योजना के पात्र नहीं होंगे।
योजना में मध्यप्रदेश की मूल निवासी महिलाएं शामिल हो सकेगी। विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यागता महिला भी जिसमें आवेदन सकेगी। सभी महिलाओं की उम्र 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होना चाहिए। सीएम फैलो रूपल जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र जिले के हर ग्रामीण क्षेत्र हर पंचायत व नगरीय क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लाड़ली बहना योजना की जानकारी सभी बहनों को दे रहे हैं। घर जाएंगे, और प्रचार प्रसार कर आवेदन जमा करवाने में महिलाओं की मदद भी करेंगे ताकि उन्हें किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.