बाघ के हमले से चरवाहा घायल:पतौर परिक्षेत्र में बकरी चराने गए चरवाहे पर टाइगर ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

उमरियाएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर गांव के पास जंगल में बाघ के हमले से चरवाहा गंभीर घायल हो गया। घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र के पतौर गांव के जंगल में चरवाहा बिशभंर बैगा बकरी लेकर गया था। इस दौरान उस पर बाघ ने हमला कर दिया।

बाघ के हमले से चरवाहा को हाथ, कंधे और चेहरे में चोट आई है। वहीं वन विभाग के कर्मचारी भी अस्पताल में घायल के साथ है। पतौर परिक्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर संतोष चतुर्वेदी ने बताया कि चरवाहा राजस्व क्षेत्र में बकरी चरा रहा था। लेंटाना में बाघ बैठा हुआ था। बाघ ने हमला कर दिया। चरवाहे को दो जगह चोट आई है। जिसको उपचार के लिए मानपुर अस्पताल लाया गया है। 2500 रुपए की सहायता राशि दी गई है।