शादी समारोह में शामिल होकर गांव वापस जा रहे बाइक सवार को गुलाबगंज मार्ग पर रात 10.30 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बासौदा गुलाबगंज मार्ग पर ग्राम कानीखेड़ी के पास मोड़ पर उस समय हुई जब मोहनी खेजड़ा निवासी 45 वर्षीय गजेंद्र सिंह राजपूत नगर के एक विवाह समारोह में भाग लेकर वापस गांव जा रहे थे।
अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक की हेड लाइट टूट गई। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर वाहन की खोजबीन में जुटी। अनुमान है कि वाहन ने विपरीत दिशा में आकर टक्कर मारी। गुलाबगंज मार्ग पर खतरनाक मोड़ होने के कारण दुर्घटना की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने गति अवरोधक नहीं हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.