विदिशा में इन दिनों नगर पालिका द्वारा वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत संपत्ती कर जल कर और दुकान का किराया लोगों से वसूल किया जा रहा है और जो लोग रुपए देने में आनाकानी कर रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
विदिशा में नगर पालिका कर्मचारियों को शहर में संपत्ती कर, जल कर उपभोक्ताओं और दुकानदारों से वसूली करने जाना पड़ रहा है। नगर पालिका शहर को पानी सप्लाई करती है लेकिन लोग जल कर देने में ताला मटोली करते हैं तो वही नगर पालिका की दुकानें है, जिनका किराया भी किराएदार समय पर जमा नहीं करते है जिसके कारण उन पर हजारों रुपए बकाया है तो वही संपत्ती कर के मामले में भी शहर के नागरिकों के ऊपर नगर पालिका का लाखों रुपया बकाया है।
इन सब को मिलाया जाए तो लगभग 28 करोड रुपए शहर के लोगों का बकाया है। इसके लिए अभियान चलाकर लोगों से वसूली की जा रही है। इस बार नगर पालिका ने 1 करोड़ राशि वसूली का लक्ष्य राजस्व शाखा को दिया था। अगर लक्ष्य पूरा नहीं होता तो वेतन रोकने की चेतावनी भी दी थी। इसी को लेकर नगर पालिका के कर्मचारी सख्ती से वसूली कर रहे है।
यही कारण है इस बार 1 करोड़ रुपए वसूली हो गई है। भाई राजस्व वसूली दस्ता के प्रभारी इंजीनियर अशोक राय ने बताया कि शहर में जल कर, संपत्ति कर और दुकान किराया का करोड़ों रुपए बकाया है। अभी लोगों के घर और दुकानों पर जाकर उनको रुपए जमा करने का बोल रहे है। अगर फिर भी अगर कोई नहीं मानता है तो उसके खिलाफ में कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संपत्ति कुर्क की जाएगी और बार-बार नोटिस और सूचना के बाद भी जो दुकानदार राशि जमा नहीं कर रहे है उन दुकानों की फिर से नीलामी की जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.