विदिशा में एक नव विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिविल लाईन थाना प्रभारी ने बताया कि अहमदपुर रोड स्थित चुंगी नाका पर रहने वाले रविकांत वंशकार मजदूरी करके परिवार का भरन पोषण करता। रविकांत की शादी 2017 में हुई थी। परिवार में रवि की मां, भाई और पत्नि साथ रहते थे।
शनिवार को रवि भोपाल गया हुआ था और उसका भाई किसी काम से रायसेन गया था। तभी दोपहर को 29 साल की महिला ने अज्ञात कारणो के चलते घर में फांसी लगा ली। फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अव पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.