विदिशा जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास होने लगा सुबह शाम जहां ठंड का असर रहता है वही दिन में मौसम साफ रहने के कारण ठंड का एहसास कम हो जाता है।
विदिशा जिले में नवंबर महीने के आखिरी दिनों में पारे में गिरावट होने से ठंड का असर देखा गया। इस बार नवंबर महीने मैं पड़ी ठंड में पिछले 13 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यानी नवंबर की रातें सबसे सर्द की रहीं।
13 साल बाद रात का पारा 7 डिग्री तक दर्ज हुआ। इससे पहले 2009 में नवंबर महीने में सबसे कम रात का पारा 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज का किया गया था। बीते कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है तो वहीं सर्द हवाएं चलने से भी ठिठुरन बढ़ जाती है।
पहाड़ी इलाकों से आ रही उत्तरी हवाओं के कारण में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आगामी चार-पांच दिन तक ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 5 दिसंबर से पारा तेजी से लुढ़केगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
हालांकि सुबह के समय धुंध का छाने लगी है। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। रात का पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले 10 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं दिन का पारा 27.5 डिग्री से घटकर 27 डिग्री दर्ज किया गया।
वही मौसम विभाग का कहना है की दिसंबर के शुरू के दिनों में तापमान ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन 5 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है ,उसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.