खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल पर मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर विकासखंड में किया जा रहा है। जो खिलाड़ी सिलेक्ट होंगे वे जिला लेवल पर खेलेंगे, फिर संभाग ओर अंत में राज्य स्तर पर खेलेंगे। जीतने वाली टीम को 3 लाख ओर व्यक्तिगत प्रदर्शन खेल में जीतने वाले को 10 हजार रुपए और मुख्यमंत्री कप दिया जाएगा। 18 साल से कम आयु को कोई भी बच्चा इन खेलों में भाग ले सकता है। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह खेल प्रतियोगिता कुछ वर्ष पहले से शुरू के है।
सिरोंज, मुगलसराय, दीपनाखेड़ा ओर अन्य गांवों से करीब 250 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। कबड्डी, खो खो, फुटबाल, वॉलीवाल, कुश्ती ओर एथेलेटिक्स की प्रतियोगिताएं चल रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.