भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद को लेकर काम करने वाला वह दल है जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबसे बड़ा दल होने के साथ संपूर्ण विश्व में भारत को गौरव प्रदान करवा रहा है। हमारी अनेक पीढ़ियां खपने के बाद आज यह सम्मान हमें प्राप्त हुआ है। आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा के हैं। इस सरकार से आठ वर्ष में पूरे भारत की जिस प्रकार से समग्र चिंता की वह इतिहास में लिखी जाएगी।
सरकारें योजनाएं बनाकर बजट उपलब्ध कराती हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन करने में जब तक जनता का साथ नहीं मिलता तब तक वह सार्थक नहीं होती और इसी को सार्थक बनाने हमारे बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न हो रहे हैं। इनमें जिला पंचायत की सरकार बनाने का अवसर हमारे बीच आया है।
योजनाओं के सही क्रियान्वयन के लिए हमें भाजपा के समर्थित उम्मीदवार वार्ड क्रमांक 15 से दरयाब सिंह और वार्ड क्रमांक 16 से मंजू नीलम यादव को जिताकर भेजना ही होगा। यह बात सागर लोकसभा के सांसद राजबहादुर सिंह ने सेमलखेड़ी में आयोजित देवपुर एवं चितावर मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान अपने उद्बोधन में कही।
जाति धर्म के आधार पर नहीं बनाईं योजनाएं- विधायक उमाकांत
समापन पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विधायक उमा कान्त शर्मा ने कहा कि सरकार ने कभी जाति धर्म के आधार पर योजनाएं नहीं बनाई और न ही कभी स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा ने जाति को आधार बनाकर चुनाव लड़ा लेकिन इन चुनाव में भाजपा का उम्मीदवार हार जाए इसलिए अलग अलग जातियों के लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
हमें एकजुटता के साथ गांव गांव जाकर विकास के लिए केवल भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुटना होगा। अगर जिला सरकार मजबूत होगी तभी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मजबूत होंगे। हमारे नेता लक्ष्मीकांत जी मुझे विधायक बनाकर आप सब समर्पित, अनुभवी कार्यकर्ताओं के भरोसे छोड़ गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में यह पहला चुनाव है और में आप सबके हक अधिकार की लड़ाई लड़ रहा हूं।
वार्ड 15 से दरयाब सिंह कुर्मी और वार्ड 16 से वरिष्ठ नेता चरण सिंह यादव की बहू मंजू नीलम यादव को जिताकर आप उमा कान्त शर्मा को मजबूत करेंगे। इसलिए जाति बिरादरी के नाम पर वोट करवाने वालों को दरकिनार कर केवल विकास और उन्नति के लिए भाजपा को जिताने के लिए अपने अपने मतदान केंद्रों पर जुटने का आव्हान कार्यकर्ताओं से किया। सम्मेलन को जनपद अध्यक्ष जितेंद्र बघेल, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष चौरे, देवपुर मंडल अध्यक्ष झारसिंह दांगी, जनपद उपाध्यक्ष भैरों सिंह कुर्मी, महेंद्र सिंह दांगी ने भी संबोधित किया।
विकास कार्यों की टूट जाएगी चैन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश जादौन ने बूथ कार्यकर्ताओं से जातिगत बातों से ऊपर उठकर विकास के लिए अपने अपने मतदान केंद्रों को जिताने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप सब वह दुर्लभ कार्यकर्ता हैं जिनको स्वर्गीय लक्ष्मीकांत शर्मा ने तैयार किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष और दांगी समाज के प्रदेशाध्यक्ष तोरण सिंह दांगी ने कहा कि आज देश प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं।
सांसद विधायक हमारे है किन्तु अगर पंचायती राज में हमारा प्रतिनिधित्व नहीं होगा तो विकास कार्यों की यह चैन टूट जाएगी। गांव गरीब और किसानों के हित की सैकड़ों योजनाएं संचालित हो रही हैं। जिला पंचायत में अगर भाजपा के यह प्रत्याशी जीत कर जाएंगे तभी हमारे गांवों की तकदीर और तस्वीर संवर सकेगी।
कार्यक्रम को कुशवाह समाज के राष्ट्रीय महामंत्री नारायण सिंह कुशवाह, कुशवाह समाज के जिलाध्यक्ष बाबूलाल कुशवाह, कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भगवान सिंह धाकड़ ने भी कार्यकर्ताओं से अपील की। वह अपने अपने क्षेत्रों में जाकर जाति के नाम पर विरोधियों द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार को समाप्त कर विकास के लिए भाजपा के उम्मीदवारों को दो पत्ती चुनाव चिन्ह पर जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत के साथ जुट जाएं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.