- Hindi News
- Local
- New delhi
- Delhi MCD Recruitment: Mayor Pravesh Wahi Announces 2500 Safai Karamchari
एमसीडी में 2,500 अवकाशकालीन सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती:मेयर प्रवेश वाही बोले- प्रक्रिया पारदर्शी होगी, सफाई व्यवस्था मजबूत करने में मिलेगी मदद
- कॉपी लिंक

दिल्ली नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में 2,500 अवकाशकालीन वैकल्पिक सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इससे निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। महापौर
बैठक के बाद महापौर ने बताया कि सदन में प्रदूषण, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। विभिन्न दलों के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं उठाईं और सुधार के सुझाव दिए।
इनमें सफाई व्यवस्था, बुनियादी ढांचे का विकास, सड़कों की स्थिति और स्थानीय नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने जैसे विषय शामिल रहे।
वाही ने कहा कि सदन में उठाए गए मुद्दों का सीधा संबंध दिल्ली के लोगों के दैनिक जीवन से है। इसलिए इन पर सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। निगम का प्रयास है कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
महापौर ने कहा कि दिल्ली के विकास, सफाई व्यवस्था में सुधार और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे। जनहित से जुड़े विकास कार्यों को किसी भी तरह के राजनीतिक व्यवधान के कारण प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।






















