चोरी के शक में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है। यह वारदात सराय रोहिल्ला इलाके में हुई। पुलिस शव को मोर्चरी में रख उसकी शिनाख्त की कोशिश कर रही है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब 1 बजे इस वारदात की सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया सराय रोहिल्ला रेलवे फाटक के पास एक युवक जख्मी हालत में पड़ा है। पुलिस को देखने से पता चला उसे बुरी तरह पीटा गया है। उसके शरीर पर बाहरी और अंदरूनी गहरे चोटों के निशान थे।
पुलिस ने इसे बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल में एडमिट कराया। जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना को लेकर हत्या का केस दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच मौके के आसपास बनी झुग्गियों में फोकस हुई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.