पंजाब में कोरोना तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है। गुरुवार को एक ही दिन में 131 कोरोना मरीज मिले। इसके बाद जिले में कोरोना एक्टिव केसों की गितनी 329 हो गई है। दूसरी तरफ एयरपोर्ट से भागे 9 और गुरु नानक देव अस्पताल के बाहर से भागे 4 मरीजों ने भी सेहत विभाग की चिंता को बढ़ा दिया है।
सेहत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में गुरुवार को मिले 131 पॉजिटिव मरीजों की सूची में 16 डॉक्टर हैं। इनमें से 3 मेडिकल कॉलेज के इंटर्न हैं और एक तरनतारन सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत हैं। वहीं अन्य प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर भी हैं। बुधवार को सेहत विभाग ने 4333 सैंपल लिए। इनमें से 131 मरीज सामने आए। इन मरीजों में 14 ग्रामीण एरिया से संबंधित हैं तो 117 शहर में रहने वाले हैं। इस लिस्ट में सबसे कम उम्र का 3 साल का बच्चा भी शमिल है। मरीजों की बढ़ रही गिनती के बीच सेहत विभाग ने सैंपल की गिनती बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं।
बढ़ रहे मामलों के बीच राहत की खबर
अमृतसर में एक्टिव केसों की गिनती बेशक 329 पहुंच गई है। लेकिन अधिकतर की हालत काफी सामान्य है। सिर्फ 46 लोगों को ही अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इनमें से 1 गुरु नानक देव अस्पताल, 44 सेना अस्पताल और 1 प्राइवेट अस्पताल में दाखिल है। अन्य सभी की हालत ठीक है और सेहत विभाग उनसे संपर्क साधे हुए है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.