मानसा में 6 साल के मासूम की गोलियां मार हत्या:पहला CCTV आया सामने; बुलेट सवार 2 हमलावर पिता को मारने आए थे

अमृतसर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के मानसा में गोली लगने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पिता और बहन का हाथ थाम कर चल रहे 6 साल के बच्चे को दो बुलेट सवारों ने गोलियां मार दीं। यह गोलियां तो पिता के लिए थी, लेकिन निशाना 6 साल का छोटा बच्चा बन गया।

गांव में हमलावरों का चंद सेकेंड का वीडियो हाथ लगा है। जिसमें मृतक उदयवीर अपने पिता व बहन के साथ जाता दिख रहा है। वहीं उनके पीछे मोटरसाइकिल सवार भी दिख रहे हैं। जिनमें से एक ने टोपी पहन रखी है।

घटना मानसा के गांव कोटली कलां की है। पिता जसप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने 6 साल के बेटे उदयवीर सिंह और बेटी के साथ गांव की सड़क पर जा रहे थे। तभी बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। वह तो बच गए, लेकिन गोलियां उनके 6 साल के बेटे को लगी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

6 साल का बच्चा उदयवीर, जिसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
6 साल का बच्चा उदयवीर, जिसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।

सिविल अस्पताल में रखा गया शव
घटना के बाद पिता अपने बच्चे को तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को मानसा के सिविल अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया है। शुक्रवार सुबह 6 साल के बच्चे का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

शव से लिपट रोते हुए पारिवारिक सदस्य।
शव से लिपट रोते हुए पारिवारिक सदस्य।

पुलिस ने जांच की शुरू
वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल और सिविल अस्पताल पहुंची। जहां परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। परिवार को कुछ पर शक है, जिसके आधार पर पुलिस ने मानसा व आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू की है। पुलिस का कहना है कि जल्द केस को सुलझा लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...