पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की विधायक अमित रतन कोटफत्ता के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) विरोधियों के निशाने पर आ गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गिरफ्तारी के बाद अपना पहला रिएक्शन भी सांझा किया, लेकिन कांग्रेस और अकाली दल AAP को घेरने की तैयारी में हैं।
गौरतलब है कि 16 फरवरी को बठिंडा में PA रश्मि गर्ग की गिरफ्तारी के बाद से ही विरोधी विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। बठिंडा देहात से AAP विधायक अमित रतन कोटफत्ता को आधी रात राजपुरा से पकड़ा गया। गिरफ्तारी की बात सुबह जब फैली तो विरोधियों ने एक बार फिर AAP सरकार को घेराना शुरू कर दिया।
विरोधी पार्टियों ने AAP ने इसे लोगों की जीत बताया है। क्योंकि इससे पहले सिर्फ PA रश्मि गर्ग को ही गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद फौजा सिंह सरारी की गिरफ्तारी की भी मांग उठने लगी है।
बीते सप्ताह ही पकड़ लेना चाहिए था
अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक्शन बहुत छोटा लेकिन बहुत लेट है। इस भ्रष्ट विधायक को पिछले हफ्ते रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। "कट्टार बेईमान पार्टी" ने उन्हें या विजय सिंगला और फौजा सारारी जैसे अन्य भ्रष्टाचारियों को बर्खास्त नहीं किया है। अकाली दल की मांग है कि इन सभी को विधानसभा से अयोग्य घोषित किया जाए।
भ्रष्ट के खिलाफ कांग्रेस का स्टैंड सही साबित हुआ
कांग्रेसी विधायक और अपोजीशन लीडर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भ्रष्ट आप विधायक अमित रतन कोटफट्टा की गिरफ्तारी से हमारी पार्टी का स्टैंड सही साबित हुआ है। एक साल से भी कम समय में यह तीसरा आप विधायक है, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। क्या यह बदलाव का मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का पंजाब के लोगों से वादा है।
खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाली पार्टी
कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खेहरा ने कहा कि AAP के भ्रष्ट विधायक कोटफट्टा की गिरफ्तारी ने खुद को कटार-ईमानदार बताने वाली पार्टी के अरविंद केजरीवाल के भीतर की गंदगी को उजागर कर दिया है। उनकी गिरफ्तारी जन शक्ति की जीत है क्योंकि भगवंत मान विधानसभा में विरोध का सामना करने से डरते थे। अब पूर्व मंत्री फौजा सरारी की भी गिरफ्तारी की मांग करते हैं।
AAP तो राजनीति बदलने आई है
कांग्रेस आईटी सैल के जनरल सेक्रेटरी रणजीत पाल सिंह छीना ने AAP सरकार पर तंज कसा है। उनका कहना कि पंजाब में आप का एक और विधायक 4 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार। AAP तो कटर ईमानदार है जी। AAP तो राजनीति बदलने आई है।
पंजाब में AAP विधायक कोटफत्ता गिरफ्तार:4 लाख की रिश्वत केस में कार्रवाई, सरपंच के पति से सौदेबाजी की, ऑडियो सामने आया
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। कोटफत्ता, बठिंडा देहात से आप के विधायक हैं। कोटफत्ता को आधी रात राजपुरा से पकड़ा गया।
विधायक को गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस कोटफत्ता को बठिंडा ले गई है। वहां विजिलेंस ऑफिस में प्राइवेट PA और विधायक को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.