• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • AAP MLA Amritpal Singh Sukhanand Engagement NRI Rajveer Kaur | Baba Resham Singh Grand Daughter Cabinet Minister Meet Hair Punjabi Singer Amrit Mann

AAP विधायक अमृतपाल सुखानंद की सगाई हुई:कैनेडियन NRI राजवीर कौर को पहनाई रिंग; PR छोड़ पंजाब की सेवा का वादा किया

अमृतसर4 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के आम आदमी पार्टी के एक और विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बाघा पुराना से विधायक सुखानंद ने देर रात सगाई कर ली है। उनकी सगाई NRI कैनेडियन सिटीजन के साथ हुई है। कार्यक्रम में कैबिनेट मिनिस्टर मीत हेयर और पंजाब सिंगर अमृत मान भी खासतौर पर उन्हें बधाई देने पहुंचे।

विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने NRI परिवार की राजवीर कौर को रिंग पहनाई है। राजवीर मूल रूप से कैनेडियन सिटीजन है, लेकिन उन्होंने विधायक सुखानंद को रिंग पहनाने के साथ ही पंजाब की सेवा का भी वादा कर दिया है। राजवीर कौर ने कनाडा की PR को छोड़ यहां आकर पंजाब की सेवा करने का वादा किया है।

विधायक की रिंग सैरेमनी में पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर मीत हेयर, सिंगर अमृत मान व अन्य।
विधायक की रिंग सैरेमनी में पहुंचे कैबिनेट मिनिस्टर मीत हेयर, सिंगर अमृत मान व अन्य।

जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में
विधायक सुखानंद ने अभी राजवीर कौर के साथ इंगेजमेंट की है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बीते साल मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी के बाद यह पांचवें AAP नेता हैं जो जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सीएम मान की शादी के बाद विधायक नरिंदर कौर भराज, विधायक रणवीर सिंह भुल्लर और विधायक नरिंदरपाल सिंह सवाना शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

संत बाबा रेशम सिंह के परिवार से हैं राजवीर
मिली जानकारी के अनुसार, राजवीर कौर वैसे तो कैनेडियन सिटीजन है, लेकिन उनका संबंध संत बाबा रेशम सिंह (चक पक्खी वाले) के परिवार से है। वह उनकी पौती हैं।

बाघापुराना से भारी वोटों से जीते थे विधायक सुखानंद
बता दें कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद ने बाघापुराना से जीत दर्ज की थी। उन्हें 2022 के चुनावों में 67143 वोटें मिली थी। जबकि दूसरे स्थान पर अकाली दल के तीरथ सिंह थे, जिन्हें 33384 और कांग्रेस उम्मीदवार को 18003 वोट ही डली थी।