- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Firing Case | Man Shot While Saving Child From Attacker
अमृतसर में नशेड़ी ने बच्चे पर गोलियां चलाईं:8 फायर किए; बचाने आया व्यक्ति भी घायल, ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में रोका
- कॉपी लिंक

अमृतसर में शुक्रवार रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने मामूली विवाद के बाद बच्चे पर गोलियां चला दीं। आरोपी ने ट्यूशन से घर लौट रहे एक बच्चे को रास्ते में रोक लिया। इसी दौरान वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने बच्चे को रोकने का कारण पूछा तो दोनों के बीच बहस शुरू हो
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी कार से पिस्तौल निकालकर बच्चे पर करीब 8 गोलियां चला दीं। बच्चे को बचाने के लिए आगे आए एक व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या बताया, पढ़िए…
- एक बच्चे को उसने रास्ते में रोक लिया: मामला कलू अखाड़े का है। प्रत्यक्षदर्शी अरुण के मुताबिक आरोपी ने पहले अपनी कार पार्क की। इसके बाद पैदल जा रहा था। इसी दौरान ट्यूशन से स्कूटी पर आ रहे एक बच्चे को उसने रास्ते में रोक लिया।
- दोनों के बीच बहस शुरू हो गई: आरोपी द्वारा बच्चे को रोकने पर वहां मौजूद भाटिया नाम का व्यक्ति पहुंचा और उससे कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आरोपी नशे की हालत में था।
- बच्चे की तरफ 8 गोलियां चला दीं: बहस के बाद वह अपनी कार की तरफ गया और वहां से पिस्तौल निकाल लाया। आरोपी ने पिस्तौल निकालकर बच्चे की तरफ करीब 8 गोलियां चला दीं। बच्चे को बचाने के लिए आगे आए व्यक्ति के हाथ में गोली लग गई।
- आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया: फायरिंग के बाद आरोपी ने अपनी पिस्तौल फेंक दी और मौके से भागने की कोशिश की। हालांकि वह कुछ दूरी पर ही गिर गया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सी-डिवीजन की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे ASI रजिंदर ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से इस्तेमाल किया गया हथियार भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















