शहर में आवाजाही का मुख्य साधन बन चुकी मेट्राे बस सेवा बीआरटीएस की 85 बसें अाज सड़काें पर नहीं चली। इसके कारण लगभग 25 हजार के करीब यात्रियों काे परेशानी झेलनी पड़ी। बीआरटीएस की बसें न चलने के कारण इन बसाें के माध्यम से अपनी मंजिल पर पहुंचने वाले यात्रियों काे अन्य साधनाें से अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ा।
बीआरटीएस कंपनी के अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों की मांगें न मानने पर बीआरटीएस इंप्लाइज एकता यूनियन ने सोमवार को बसों का चक्का जाम कर दिया। अगर मुलाजिमों की मांगे ना मानी गई ताे यह चक्का जाम लंबा भी चल सकता है। मंगलवार काे चक्का जाम रहेगा। बीआरटीएस इंप्लाइज एकता यूनियन के प्रधान दविंदर सिंह कलेर व सीनियर उप प्रधान बलदेव सिंह की अगुआई में बीआरटीएस टर्मिनल वेरका के मुख्य गेट के मुलाजिमों की तरफ से प्रदर्शन किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.