पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना राजासांसी की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 19.16 लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में पल्लवी कोचर, दीपक कोचर, कुसुम, बंटी, राहुल निवासी तिलक नगर वेस्ट दिल्ली और मनजीत कौर निवासी गुरु अर्जुन देव नगर पुतलीघर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रणजीत सिंह निवासी दुधराय ने बताया कि 2 साल पहले आरोपियों ने ठगी मारने की नीयत से लखवी पत्नी कौशल की शादी की बात की और कहा कि वह पल्लवी और उसकी शादी करवाकर दोनों को पक्के तौर पर कनाडा सैट करवा देंगे।
जिस पर वह और उसके पारिवारिक सदस्यों ने उक्त लोगों पर विश्वास किया और 16 सितंबर 2018 को उसकी और पल्लवी की शादी गांव दुधराय में दोनों परिवारों की सहमति के साथ हुई। इस शादी पर जो खर्चा हुआ था, वह सारा खर्चा उसने और उसके परिवार ने किया था।
शादी में उसके पारिवारिक मैंबरों ने जो सोना पल्लवी कौशल को दिया था, वह भी उसके पास ही है और जो उसका व पल्लवी का सांझा खाता था उसमें पल्लवी को विदेश भेजने के लिए 19.16 लाख रुपये रखे हुए थो, जो पल्लवी व उसके परिवार ने खाते से निकलवा लिए।
इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने पुलिस को उसकी सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनकी ओर से छापेमारी की जा रही है। आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.