पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ऐतिहासिक कंपनी बाग में शहर के लाेग सुबह और शाम बड़ी संख्या में सैर करने पहुंचते हैं। ताजी हवा में फ्रैश हाेने काे पहुंचे लाेगाें काे उस वक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताते चले कि कंपनी बाग में लगे पेड़ पाैधाें के पत्ताें काे इकट्ठा कर हर दिन काेई व्यक्ति आग लगा जाता है। जिसके चलते एरिया में चारों तरफ धुआं ही धुआं जाता है। जाे केवल बाग के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर सड़क पर भी आने जाने वालाें के लिए परेशानी का सबब बनता है।
कई दिनाें से यह लगातार हाे रहा है। कंपनी बाग की संभाल की जिम्मेदारी नगर निगम के बागबानी विभाग की है। बागबानी विभाग ही यहां पौधों काे लगाने व उन्हें पानी देने के साथ साथ उनकी रक्षा करने लिए जिम्मेदार है। विभाग की ओर से 14 मुलाजिमाें की ड्यूटी लगाई हुई है। इसके बावजूद भी आग लगने की घटनाएं हर दिन हाे रही हैं।
एक्सईएन बलिवंदर सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा पौधों के वेस्ट पत्ताें व अन्य कचरे काे खाद बनाने लिए विशेष ताैर पर बनाए गड्डों में इकट्ठा किया जाता है। उन्हाेंने कहा कि आग लगने की घटनाओं का पता लगाया जाएगा कि काैन जिम्मेदार है। अगर विभाग का काेई व्यक्ति जिम्मेदार पाया गया ताे उसके खिलाफ नियम मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.