अमृतसर-तरनतारन में BSF ने हेरोइन पकड़ी:3 जगह पाकिस्तानी तस्करों ने की फेंकने की कोशिश; पंजाब पुलिस ने बताया जॉइंट ऑपरेशन

अमृतसर2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब बॉर्डर पर मंगलवार हेरोइन की रिकवरी हुई। BSF के जवानों ने सरहद पर निगरानी के दौरान इस खेप को बरामद किया। पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश विफल करने में मिली सफलता पर दो-दो दावेदारियां पेश की गई हैं। BSF के बाद पंजाब पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन का नाम लेते हुए इन मामलों की सफलता पर अपना नाम लिख दिया है।

BSF की तरफ से सरहद पर रिकवर हेरोइन।
BSF की तरफ से सरहद पर रिकवर हेरोइन।

गौरतलब है कि BSF जब भी सरहद पर कोई हरकत करती है तो उसकी शिकायत संबंधित एरिया के थाने में की जाती है, ताकि मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा सके। लेकिन अब BSF की तरफ से की जाने वाली रिकवरी पर भी पंजाब पुलिस अपनी दावेदारियां ढोक रही है। मंगलवार सरहद से जब्त की गई हेरोइन को जॉइंट ऑपरेशन का नाम दिया गया है और पंजाब पुलिस थानों में दर्ज FIR के नाम पर इस सफलता को अपने खेमे में डाल रही है।

BSF की तरफ से सरहद पर रिकवर हेरोइन।
BSF की तरफ से सरहद पर रिकवर हेरोइन।

सरहद पर तीन सफलताएं

- BSF ने अमृतसर सेक्टर के अंतर्गत आते नोशहरा ढल्ला BOP पर सरहद पर हरकत महसूस की। पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा में हेरोइन की खेप फेंक रहे थे। जवानों ने तुरंत स्मगलरों की तरफ फायर किया। जिसके बाद तस्करों को भागना पड़ा। अंत में जवानों ने सरहद के पास से 2.110 किलो हेरोइन की खेप बरामद की।

- BSF ने तरनतारन के गांव वान में रात के समय कुछ फेंके जाने की आवाज सुनी। जांच की गई तो पाकिस्तानी तस्करों ने फैंसिंग के पास पांच बोतलें फेंकी थी। जिनमें हेरोइन की खेप थी। यहां जवानों ने 2.5 किलो हेरोइन की खेप को बरामद किया।

- BSF ने तीसरी सफलता तरनतारन के गांव मेहंदीपुर में प्राप्त की। यहां पाकिस्तानी तस्करों ने 500 ग्राम हेरोइन की खेप को भारतीय सीमा में फेंकने का प्रयास किया। लेकिन BSF जवानों ने इस खेप को बरामद कर लिया।

पंजाब पुलिस ने दिया जॉइंट ऑपरेशन का नाम
BSF की इस सफलता पर अब पंजाब पुलिस ने भी दावेदारी पेश की है। पंजाब पुलिस की तरफ से जारी किए गए ट्वीट में इसे BSF और पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन की बात कही गई है।

यह पहला मौका नहीं हैं। इससे पहले भी BSF की तरफ से बॉर्डर पर गिराए व रिकवर किए गए 22 ड्रोनों को भी पंजाब सरकार ने पंजाब पुलिस की सफलता की सूची में डाला था। तब भी सभी ड्रोन्स रिकवरी को पंजाब पुलिस व BSF का जॉइंट ऑपरेशन बताया था।