अमृतसर जिले में सुस्त मानसून के चलते रविवार के दिन की शुरुआत उमस व धूप के साथ हुई। जिसके चलते लोग सुबह से ही चिपचिपाहट से परेशान रहे। दिन का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज छुटपुट बारिश और बादल की संभावना व्यक्त की है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बुधवार तक रोजाना बारिश की संभावना व्यक्त की है। लेकिन रविवार की शुरुआत गर्मी ही साथ हुई है। दिन का न्यूनतम तापमान ही 26.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं बीते दिनों भी बारिश न होने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
शनिवार दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया था। आज भी तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं वातावरण में नमी 77 डिग्री दर्ज की गई है, जो उमस को बढ़ा रही है।
बारिश की संभावना, लेकिन गर्मी से राहत नहीं
मौसम विभाग अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश के होने की संभावना व्यक्त कर रहा है। लेकिन तापमान में कमी के आसार नहीं दिख रहे। आने वाले दिनों में भी तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच ही रहने की संभावना है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.