कांग्रेस ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने स्वर्गीय सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को उतारने का फैसला किया है। कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार को की गई। संतोख चौधरी का इसी साल 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर नियमानुसार 6 महीने में उपचुनाव करवाना जरूरी है। छह महीने की अवधि जुलाई में पूरी हो रही है। उससे पहले ही कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारकर इमोशनल कार्ड खेल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने सोमवार सुबह ही संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी को नई दिल्ली बुलाया था। उसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव में उन्हें उम्मीदवार बना सकती है। हुआ भी ऐसा ही। सोमवार दोपहर बाद उनके नाम का ऐलान कर दिया गया।
कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी से जुड़ा लैटर कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) के महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी किया। इस लैटर में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्मजीत कौर को जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने दी शुभकामनाएं....
भारत जोड़ो यात्रा में हुआ था निधन
सांसद संतोख चोधरी की 14 जनवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई है। चौधरी फिल्लौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। अचानक चलते-चलते वह बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संतोख सिंह का राजनीतिक सफर
भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन:राहुल गांधी के साथ चलते वक्त हार्ट अटैक आया, पंजाब में यात्रा रोकी गई
पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस MP के वे अंतिम 26 सेकेंड…:सांसद चौधरी संतोख के कदम लड़खड़ाए, मुस्कुराए और कदम रुके तो फिर न चल सके
पंजाब में भारत जो़ड़ो यात्रा के दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज उनके गांव में किया जा रहा है। सवाल यह है कि वॉक करते-करते यानी पैदल चलते हुए अंतिम क्षणों में उनके साथ क्या हुआ कि फिजिकली फिट सांसद अचानक दुनिया को अलविदा कह गए। राहुल गांधी के साथ चलते-चलते वे 26 सेकेंड उनकी आखिरी पल की पीड़ा को बयान करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.