बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेज इंसानियत का संदेश दिया है। बॉर्डर पार करने वाला पाक नागरिक मानसिक तौर पर बीमार था। जांच के बाद BSF ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर पाक नागरिक को देर रात पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया। घटना फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत तरनतारन एरिया की है।
मिली जानकारी के अनुसार, दिन के समय ही पाकिस्तान की तरफ से एक व्यक्ति बॉर्डर क्रास करते हुए भारतीय सीमा में आ गया था। BSF के जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए पहले व्यक्ति को वापस जाने के लिए कहा, लेकिन व्यक्ति ने BSF के जवानों की बात ना सुनी और आगे बढ़ता गया। जिसके बाद BSF के जवानों ने बॉर्डर क्रास करने वाले व्यक्ति को पकड़ पूछताछ शुरू कर दी।
मानसिक तौर पर था परेशान
पकड़ा गया व्यक्ति अपने बारे में कुछ भी बता पाने में असमर्थ था। उसके पकड़े भी फट्टे हुए थे। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। जिसके बाद BSF के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और पकड़े गए व्यक्ति की सूचना पाकिस्तान रेंजर्स को दे दी गई। देर रात कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पकड़े गए पाक नागरिक को वापस लौटा दिया गया।
13वां पाकिस्तान नागरिक जिसे वापस भेजा
भारतीय सीमा में घुसे किसी पाकिस्तानी नागरिक को वापस भेजने की यह पहली घटना नहीं है। अभी तक पंजाब की सीमा में दाखिल हुए 12 पाकिस्तानी नागरिकों को BSF वापस भेज चुका है। यह 13वां नागरिक है जिसे BSF के जवानों ने पाक रेंजर्स के हवाले किया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.