गोल्डन टेंपल पहुंची नेहा धूपिया:बेटे गूरिक के पहले बर्थडे पर पति अंगद और ससुर बिशन सिंह बेदी के साथ टेका माथा

अमृतसर8 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की बहू और एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बेटे गूरिक का पहला जन्मदिन अपने ससुराल अमृतसर स्थित पुश्तैनी घर में मनाया। पहले जन्मदिन पर नेहा अपने ससुर बिशन सिंह बेदी, पति अंगद बेदी और बच्चों गूरिक व मेहर के साथ अमृतसर पहुंची और गोल्डन टेंपल में माथा टेका। नेहा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं।

गौरतलब है कि एक्ट्रेस नेहा धूपिया अमृतसर के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी की बहू हैं। बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया की शादी 2018 में हुई थी। नेहा व अंगद की एक बेटी मेहर है, जबकि बेटे गूरिक ने बीते साल जन्म लिया।

नेहा धूपिया, पति अंगद, अपने बेटे गूरिक के साथ गोल्डन टेंपल में।
नेहा धूपिया, पति अंगद, अपने बेटे गूरिक के साथ गोल्डन टेंपल में।

पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी अब दिल्ली में सेटल हो चुके हैं, लेकिन उनका अमृतसर के साथ मोह कम नहीं हुआ है। बिशन सिंह पुतलीघर में अपने पुश्तैनी में हर साल आते हैं, लेकिन इस बार उनके बेटे-बहू अंगद व नेहा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन अमृतसर में मनाया। नेहा पहले गोल्डन टेंपल गई और फिर पुतलीघर में अपने ससुराल घर में भी समय गुजारा।

नेहा गोल्डन टेंपल में माथा टेकते हुए नेहा धूपिया।
नेहा गोल्डन टेंपल में माथा टेकते हुए नेहा धूपिया।

बेटे के लिए आशीर्वाद

नेहा धूपिया ने गोल्डन टेंपल में पति अंगद, बेटे-बेटी के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। पंजाब सूट में सिर ढके हुए नेहा का बॉलीवुड से अलग रूप नजर आया। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे के उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना भी की।

नेहा के पति अंगद बेदी गोल्डन टेंपल में माथा टेकते हुए।
नेहा के पति अंगद बेदी गोल्डन टेंपल में माथा टेकते हुए।

बिशन सिंह बेदी की तस्वीर भी की सांझा

नेहा धूपिया के साथ-साथ उनके ससुर पूर्व क्रिकेटर भी अमृतसर पहुंचे। बिशन सिंह बेदी की उनके पैतृक घर में बैठे की तस्वीर अंगद बेदी ने सोशल मीडिया पर शेयर की। अंगद ने इसके साथ लिखा कि पिता जी अपनी जड़ों की और वापस, पुतलीघर अपने पुश्तैनी घर में।

पूर्व क्रिकेट बिशन सिंह बेदी पुतलीघर में अपने पुश्तैनी घर में।
पूर्व क्रिकेट बिशन सिंह बेदी पुतलीघर में अपने पुश्तैनी घर में।