अमेरिका में किडनैप 4 भारतीयों के शव मिले:3 दिन पहले कैलिफोर्निया से अगवा किए गए थे, चारों की गोली मारकर हत्या की गई

अमृतसर6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबी परिवार के 4 सदस्यों का 3 अक्टूबर को हत्या की गई। 8 महीन की आरोही, जसलीन कौर, जसदीप सिंह और अमनदीप सिंह (दाएं)।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में तीन दिन पहले अगवा किए गए पंजाबी परिवार के सभी सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। इनमें एक 8 महीने की बच्ची भी शामिल है। मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इस पूरी घटना को भयानक और डरावना बताया है। चारों की गोली मार कर हत्या की गई।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि चारों लोगों को बीते 3 अक्टूबर को दक्षिण हाईवे 59 के 800 ब्लॉक से अगवा कर लिया गया था। इस परिवार का अमेरिका में खुद का ट्रांसपोर्ट बिजनेस है।

पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला था परिवार
यह परिवार पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा के हरसी गांव का रहने वाला है। मर्स्ड काउंटी से सोमवार को 36 साल के जसदीप सिंह, उनकी पत्नी जसलीन कौर (27 साल) और बेटी आरोही (8 महीने) और 39 साल के भाई अमनदीप सिंह को अगवा किया गया था।

48 साल का शख्स गिरफ्तार
कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया है। जानकारी है कि आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश भी की। अब उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

पहले जला ट्रक बरामद हुआ था
पुलिस को इस मामले में लीड जसदीप के ATM के इस्तेमाल से मिली थी। इससे पहले कैलिफोर्निया के फायर अधिकारियों ने बीते सोमवार को मेरेड के बाहर एक ग्रामीण इलाके में अमनदीप सिंह का आग लगा हुआ ट्रक बरामद किया था। पुलिस ने शक जाहिर किया है कि किडनैपर्स ने आग लगाकर सबूत खत्म करने की कोशिश की थी।

चारों को मारी गईं गोलियां
मर्सिड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि चारों के शव बुधवार शाम को इंडियाना रोड और हचिंसन रोड के पास एक पार्क मिले। पुलिस के अनुसार, बाग में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। इन्होंने सबसे पहले पुलिस को जानकारी दी। चारों को गोलियां मारी गईं।

बंदूक की नोक पर हुआ था अपहरण
इससे पहले अमेरिकी पुलिस अधिकारियों ने अपहरण की फुटेज जारी की थी। इससे पता चला कि मर्सिड में बंदूक की नोक पर परिवार का अपहरण किया गया था। अंडरशेरिफ कोरी गिब्सन ने बताया कि अमनदीप और जसदीप को सुबह 8:30 से 8:40 बजे के बीच अपने ऑफिस पहुंचे थे।

वारदात की जानकारी देते मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके।
वारदात की जानकारी देते मर्स्ड काउंटी शेरिफ वर्न वार्नके।

फुटेज से पता चला कि घटना की रात लगभग 9 बजे जसदीप इमारत के बाहर संदिग्ध जीसस मैनुअल सालगाडो के साथ बातचीत करते दिखाई दिए। दोनों गेट की ओर चल पड़े, जिसमें सिंह आगे चल रहे थे। गिब्सन ने बताया कि संदिग्ध ने एक सफेद बैग रखे था उसके बाद उसने एक बंदूक निकाली। फिर चारों को पिकअप ट्रक से ले गया।

अमनदीप के ऑफिस में नौकरी करता था सालगाडो
पुलिस ने बताया कि मैनुअल सालगाडो पहले इनके ऑफिस में काम करता था। वह पहले भी अपहरण के एक केस में सजा काट चुका है। हालांकि उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि परिवार ने उसे नौकरी से निकाला था, कहीं इसी रंजिश की वजह से उसने यह वारदात न की हो।

हत्या का पता चलने के बाद मां कृपाल कौर (बीच में) को संभालते दूसरे परिजन।
हत्या का पता चलने के बाद मां कृपाल कौर (बीच में) को संभालते दूसरे परिजन।

माता- पिता अमेरिका के लिए हुए रवाना
घटना की जानकारी होशियारपुर के टांडा पहुंचने के बाद गांव हरसी पहुंचने के बाद मातम का माहौल बना हुआ है। मां कृपाल कौर और अमनदीप सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों अमेरिका के लिए रवाना हो चुके है। कृपाल कौर के अनुसार उनके दो बेटे अमनदीप सिंह और जसदीप सिंह थे। लेकिन दोनों का ही अब कत्ल हो चुका है। उनसे उनके परिवार का सहारा छिन गया है।

अमेरिका में 4 भारतीयों के हत्या के इसी मामले से जुड़ी अन्य खबरें पढ़िए...

नया खुलासा:कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें उठाने के बहाने घुसा हत्यारा, जसदीप ने ही आवाज लगाकर बुलाया उसे

अमेरिका में अपहरण के बाद 4 भारतीयों का कत्ल करने वाला संदिग्ध हत्यारा मैनुअल सालगाडो कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें उठाने के बहाने दफ्तर में घुसा था। दफ्तर की डस्टबिन से खाली बोतलें उठाने के लिए उसे जसदीप सिंह ने ही आवाज लगाई थी। जसदीप सिंह को भनक तक नहीं थी कि महीनेभर में ही जॉब से हटाए जाने की वजह से मैनुअल सालगाडो ने उसके परिवार से रंजिश पाल रखी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए...

अमेरिका की घटना से दुनियाभर के पंजाबी सकते में, पंजाब CM बोले- जांच के लिए अमेरिकी सरकार पर दबाव डालें विदेश मंत्री

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से किया गया ट्वीट।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से किया गया ट्वीट।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में किडनैपिंग के बाद 4 पंजाबियों की हत्या किए जाने की हाई लेवल इंक्वायरी की डिमांड की है। CM मान ने इसके लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से अपील भी की है। मान ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी और आहत महसूस कर रहे हैं।

इस घटना के बाद CM मान ने ट्वीटर पर पीड़ित परिवार से दुख साझा किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक कीजिए...

खबरें और भी हैं...