• Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Hoshiarpur
  • Rahul Gandhi Yatra Punjab LIVE Update; Amarinder Singh Raja Warring Partap Bajwa Charanjit Channi Chaudhary Santokh Singh| Congress Bharat Jodo Yatra Punjab

भारत जोड़ो यात्रा में AAP पर निशाना:राहुल गांधी बोले- पंजाब को खुद चलाएं CM भगवंत मान, केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल न बनें

जालंधर3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के 5वें दिन होशियारपुर में पहुंचे राहुल गांधी ने पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि CM भगवंत मान को दिल्ली बैठे अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए।

राहुल गांधी ने संबोधन के अंत में कहा - हिंदुस्तान के हर प्रदेश का इतिहास होता है। हर प्रदेश की भाषा अपना इतिहास, जीने का तरीका होता है। पंजाब को पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। पंजाब को दिल्ली से नहीं चलाना चाहिए।

पंजाब के CM से कहना चाहता हूं...भगवंत मान से कहना चाहता हूं .. आप पंजाब के CM हो.. पंजाब को पंजाब से चलाना चाहिए… दिल्ली- केजरीवाल के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह पंजाब की इज्जत की बात है। आपके किसानों मजदूरों की बात सुन कर काम करना चाहिए। किसी का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। कांग्रेस की सरकार में पंजाब यहीं से चलता था।

होशियारपुर में यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ चलते राहुल गांधी।
होशियारपुर में यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ चलते राहुल गांधी।

यात्रा में जान गंवाने वालों को शहीद बताया
जालंधर में यात्रा के दौरान कांग्रेस MP चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी का यह पहला संबोधन था। राहुल गांधी ने कहा - 4-5 दिन के बाद थकान बिल्कुल गायब हो गई।बारिश, आंधी, पसीना…. लेकिन थके नहीं। इसके पीछे कारण है कि हम अपनी शक्ति का प्रयोग नहीं कर रहे। यह आपकी शक्ति का प्रयोग कर रहे हैं। आपका प्यार मुझे आगे धकेल रहा है। सुबह फ्रेश उठता हूं तो रात को भी फ्रेश सोता हूं। 5-6 लोगों को यात्रा में चोट लगी। 5-6 लोग इस यात्रा में शहीद हुए हैं। इस यात्रा में लाखों लोग चले हैं।

राहुल गांधी के संबोधन की 3 बड़ी बातें...

1. किसानों के लिए संसद में मौन भी नहीं रखा गया
राहुल गांधी ने अपने भाषण में किसानों की बात की। उन्होंने कहा कि 1 साल किसानों ने दिल्ली बॉर्डर पर बैठ तपस्या की। जिसमें 700 किसान शहीद हो गए। लेकिन जब मैंने संसद में सभी के लिए मौन रखने की बात कही तो सरकार ने मना कर दिया और किसानों को शहीद मानने से इनकार कर दिया।

2. किसानों का कर्ज माफ नहीं, पूंजीपतियों के हो रहे
राहुल गांधी ने इस दौरान किसानों, मजदूरों, युवों को तपस्या (मेहनत) करने वाला बताया। इसके साथ ही BJP पर वार किया कि इन सभी का फल भारत की सरकार पूंजीपतियों को दे रही है। किसान जो खेतों में मेहनत करता है, उनके कर्जे माफ नहीं होते, पूंजीपतियों के करोड़ों रुपए पलों में माफ हो जाते हैं।

3. गुरुओं के संदेश पर यात्रा
राहुल गांधी ने अपने भाषण में गुरु नानक देव जी, गुरु गोबिंद सिंह जी और गुरु तेग बहादुर जी का नाम लेते हुए देश में मोहब्बत फैलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गुरुओं ने दूसरों के धर्म का सम्मान, मेहनत करने, भाईचारे और नफरत ना करने का संदेश दिया। इसी पर यह यात्रा भी है। BJP की सरकार में देश में नफरत बढ़ी है। हम हर जगह मुहब्बत की दुकान खोलने की बात कह रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू के परिवार ने भी की यात्रा
इससे पहले पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू का परिवार भी राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाता दिखा है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर होशियारपुर के गांव खरल कलां पहुंची। जहां उन्होंने पहले राहुल गांधी से मुलाकात की और अब उनके साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं।

कन्हैया कुमार बोले- RSS जड़ और BJP उसका फल
सोमवार यात्रा में युवा नेता कन्हैया कुमार पहुंचे। प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने RSS को जवाब दिया है। कन्हैया ने कहा कि BJP और RSS दोनों एक ही हैं। RSS अगर जड़ है तो BJP उसका फल है। RSS ने धर्म को साथ जोड़कर राजनीति की है। ऐसे में कांग्रेस के लिए BJP-RSS अलग-अलग नहीं है। जो भी BJP बोल रही है, उसे RSS की तरफ से ही करवाया जा रहा है।

उन्होंने RSS पर आरोप लगाया कि उन्होंने सनातन धर्म के चिन्हों का प्रयोग करके उस धर्म के साथ जुड़े लोगों को अपने फायदे के लिए साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि BJP-RSS के सत्ता में आने के बाद सांप्रदायिक मतभेद पैदा हुए हैं। कांग्रेस व RSS अलग-अलग विचारधारा वाले हैं। कांग्रेस जो भी कर रही है संविधान के अनुसार ही कर रही है।

पठानकोट में रैली करेंगे राहुल गांधी
पत्रकारवार्ता में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने राहुल गांधी के अगले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज यात्रा टांडा में रुकने के बाद मंगलवार सुबह मुकेरियां के लिए रवाना हो जाएगी।

कल मुकेरियां, परसों हिमाचल में रहेगी यात्रा

कल यात्रा होशियारपुर जिले के ही मुकेरियां में रहेगी। बुधवार यह यात्रा मुकेरियां से हिमाचल में चली जाएगी। जहां यह एक दिन स्टे करेगी। अगले दिन वीरवार यह यात्रा पठानकोट पहुंचेगी। जहां रैली होगी और राहुल गांधी इसमें संबोधन करेंगे। इसके बाद यात्रा 6 किमी का सफर तय करने के बाद जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो जाएगी।

पंजाब में यात्रा का समय बदला गया
खास बात यह है कि पंजाब में अब यात्रा का समय बदल दिया गया है। सुबह घनी धुंध होने की वजह से पंजाब पुलिस ने 6 बजे को लेकर सहमति नहीं दी। जिसके बाद यात्रा अब 7 बजे शुरू की जा रही है। वहीं 2 दिन पहले जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह काे भी ठंड में पैदल चलने से हार्ट अटैक आ गया। जिसमें उनका निधन हो गया था।

जालंधर में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने मशहूर श्री देवी तलाब मंदिर जाकर माथा टेका।
जालंधर में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने मशहूर श्री देवी तलाब मंदिर जाकर माथा टेका।

कल मूसेवाला के पिता को साथ लेकर चले
रविवार को यह यात्रा खालसा कॉलेज ग्राउंड से शुरू हुई थी। हालांकि बीते शनिवार यात्रा में सांसद चौधरी संतोख सिंह का अचानक हार्ट अटैक से निधन के बाद इसे 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया था। लेकिन उसके बाद दोपहर 3 बजे शुरू हुई इस यात्रा में सिद्धू मूसेवाला के पिता व समर्थक भी दिखे। राहुल ने मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को गले लगाया और हाथ में हाथ डाल अपने साथ यात्रा में भी चलाया।

यात्रा से जुड़ी तस्वीरें...

लेफ्टिनेंट राजीव त्यागी संग चलते राहुल गांधी।
लेफ्टिनेंट राजीव त्यागी संग चलते राहुल गांधी।
राहुल गांधी के साथ साथ साइकिल पर चल रहे।
राहुल गांधी के साथ साथ साइकिल पर चल रहे।
समर्थकों के साथ आगे बढ़ते हुए राहुल गांधी।
समर्थकों के साथ आगे बढ़ते हुए राहुल गांधी।
राहुल गांधी से आज काफी अधिक गिनती में महिला समर्थक मिल रही हैं।
राहुल गांधी से आज काफी अधिक गिनती में महिला समर्थक मिल रही हैं।
यात्रा में साथ-साथ चल रहे ट्रक में भांगड़ा डालते युवा।
यात्रा में साथ-साथ चल रहे ट्रक में भांगड़ा डालते युवा।
यात्रा में साथ-साथ चलता म्यूजिकल बैंड।
यात्रा में साथ-साथ चलता म्यूजिकल बैंड।

राहुल गांधी की पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी खबरें पढ़ें...

राहुल गांधी की हरियाणा कांग्रेस नेताओं से चर्चा:राहुल बोले- दूध पीता हूं, इसलिए ठंड नहीं लगती; सैलजा बोली-यात्री ने आपको सच्चा खालसा बताया

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ अनोखी चर्चा की। जिसमें कड़ाके की सर्दी में टी-शर्ट, ठंड और जेब कतरों से सावधान रहने को लेकर बातचीत हुई। राहुल ने भी सभी नेताओं को सुनने के बाद ठंड न लगने का खुलासा किया। उन्होंने सभी नेताओं को एक साथ रहने, एक साथ काम करने की भी नसीहत दी। इसका वीडियो अब जारी किया गया है पूरी खबर पढ़ें

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा:जालंधर में 16KM पैदल चले राहुल गांधी; सिद्धू मूसेवाला के पिता को गले लगाया

जालंधर में यात्रा के दौरान सिद्धू मूसेवाला के पिता भी पहुंचे। पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को राहुल गांधी के पास ले गए थे। राहुल ने यात्रा के बीच उनका हाथ थामा और उन पर गिरे फूल खुद अपने हाथ से हटाए पूरी खबर पढ़ें

राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद का निधन:हार्ट अटैक आया, चलते वक्त तमिलनाडु की सांसद से बोले- ज्योति हाऊ आर यू और नीचे गिर पड़े

पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है पूरी खबर पढ़ें

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा:राहुल बोले- पंजाबी मदद करने वाले लोग, गुरुओं ने प्यार करना सिखाया

पंजाब में राहुल गांधी की दूसरी दिन की भारत जोड़ो यात्रा लुधियाना के समराला चौक पर खत्म हो गई है। यहां राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब मदद करने वालों का राज्य हैं। यहां गुरुओं ने सभी को प्यार करना सिखाया है। इंडस्ट्री पर फोकस करते हुए राहुल ने कहा कि लुधियाना को नोटबंदी और गलत GST ने चोट पहुंचाई पूरी खबर पढ़ें